रुद्रपुर में भाजपा नेता के बेटे ने दिन-दहाड़े कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष को मारी गोली, अस्‍पताल में हुई मौत

रुद्रपुर में भाजपा नेता के बेटे ने दिन-दहाड़े कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष को मारी गोली, अस्‍पताल में हुई मौत

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में उस समय हड़कंप मच गई जब मंदिर कमेटी के विवाद में कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़: शहीद गोपाल सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके गांव, बेटे को तिरंगे में लिपटा देख बेसुध हुई मां

दरअसल, संजय नगर खेड़ा वार्ड संख्या  में दुर्गा पूजा समिति के विवाद को निपटाने के लिए सभी लोगों के साथ एक पंचायत बुलाई थी। वही इसी दौरान भाजपा के पूर्व मेंबर सुभाष विश्वास अपने पुत्र संजू व अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे। वही थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बन गया है। इसी दौरान संजू ने पंचायत में मौजूद कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष डॉक्टर नीरज के सिर पर सटाकर तमंचे से फायर झोंक दिया। फायर होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल डॉक्टर नीरज को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने डॉ नीरज को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर नीरज की मौत की सूचना शहर में जंगल में आग की तरह फैल गई।

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़: शहीद गोपाल सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा उनके गांव, बेटे को तिरंगे में लिपटा देख बेसुध हुई मां

महानगर में मौजूद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने भी सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे। जहां भारी संख्या में तादाद क्षेत्रवासियों ने जमकर आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रशासन ने मौके पर पीएसी तैनात कर दी है। जिला अस्पताल में भी भारी पुलिस फोर्स जमा हो गई है। पुलिस अधिकरियों ने मुख्य आरोपी समेत कई लोगों को हिरासत में लेने का दावा किया है।