भारी हिमपात के चलते सैलानियों के लिए फिर बंद हुआ रोहतांग दर्रा….

भारी हिमपात के चलते सैलानियों के लिए फिर बंद हुआ रोहतांग दर्रा....

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां भारी बर्फबारी हो रही है तो वही मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। वही बर्फ देखने के शौकीन सैलानियों ने पर्यटन स्थल हामटा का रुख कर लिया है। रोहतांग दर्रे में हो रही भारी बर्फबारी के चलते सैलानियों के लिए वहां का मार्ग बंद कर दिया गया है। लेकिन गुलाबा बैरियर तक सैलानियों के वाहनों को जाने की अनुमति है।

Rohtang Pass is closed for the tourists due to heavy snow.

रोजाना करीब दो सौ पर्यटक वाहन हामटा का रुख कर रहे हैं। हामटा के खुलने से प्रीणी पंचायत के लोगों का भी कारोबार चल पड़ा है। गुलाबा में बर्फ पिघल गई है। इस कारण सैलानी यहां भरपूर लुत्फ नहीं उठा पा रहे। वही भारी हिमपात के चलते रोहतांग दर्रा बंद कर दिया गया है।