Rapper Raftaar Divorce: शादी के 6 साल बाद ले रहे तलाक, कोमल बोहरा से पहली नजर में हुआ था प्यार, जानिए वजह | Nation One

Rapper Raftaar Divorce

Rapper Raftaar Divorce: आजकल मशहूर रैपर रफ्तार उर्फ दिलिन नायर और उनकी पत्नी कोमल काफी सुर्खियों में नजर आ रहे है। बता दें कि जल्द ही दोनो तलाक लेने जा रहे है। शादी के 6 साल बाद वह अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर चुके हैं।

Rapper Raftaar Divorce: 6 अक्टूबर 2022 को तलाक के कागजात पर होंगे साइन

जानकारी के लिए बता दें कि रैपर रफ्तार ने कोमल वोहरा से साल 2016 में शादी की थी।

वहीं साल 2020 में उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल की थी, लेकिन कोरोना के कारण दोनों का तलाक नहीं हो सका। जिसके तहत दोनों अलग रह रहे हैं और अब ऑफिशियली अलग होने के लिए तैयार हैं।

बताया जा रहा है कि रफ्तार और कोमल 6 अक्टूबर, 2022 को तलाक के कागजात पर साइन करने वाले हैं। दरअसल रफ्तार और कोमल की शादी में दिक्कत कुछ दिनों तक साथ रहने के बाद ही शुरू हो गई थीं।

Also Read: Shamshera: Sanjay Dutt का रुह कंपाने वाला लुक आया सामने, फिल्म का TEASER देख उड़ जाएंगे होश | Nation One

जिसके बाद रफ्तार और कोमल ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है । और अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। बता दें कि कोमल टीवी एक्टर करण और कुणाल वोहरा की बहन हैं।