वेब स्टोरी

भारत में Twitter के दो ऑफिस बंद, WFH करेंगे कर्मचारी, मस्क ने बताई यह वजह | Nation One

Twitter : दुनियाभर में लो​कप्रिय सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने शुक्रवार को भारत में 3 में से 2 ऑफिस बंद कर दिए हैं। ये दो ऑफिस दिल्ली और मुंबई के हैं। बेंगलुरु में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ऑफिस पहले की तरह चलता रहेगा।

ब्लूमबर्ग न्यूज ने इसे लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है। इसमें बताया गया कि जब कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो उन्हें घर भेज दिया गया। CNBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर की इंडियन टीम में अब केवल 3 एम्प्लॉई बचे हैं।

नवंबर में मस्क ने भारत में अपने 90% स्टाफ को निकाल दिया था। एलन मस्क ट्विटर की फाइनेंशियल हेल्थ को सुधारने के लिए लगातार कॉस्ट कटिंग कर रहे हैं। कर्मचारियों की छंटनी के साथ वो दुनियाभर में अपने ऑफिसेज को भी बंद कर रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप की Twitter पर हुई वापसी, इस वजह से हुआ था अकाउंट सस्पेंड | Nation One

Elon Musk ने Twitter की नई पॉलिसी का किया ऐलान, हेट कंटेंट पर अब लगेगी लगाम | Nation One

Twitter : सभी वर्क फ्रॉम होम पर रहेंगे

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर की इंडिया टीम में जो 3 कर्मचारी बचे हैं, उनमें से एक कंट्री लीड है। अन्य दो में से एक के पास नॉर्थ एंड ईस्ट और एक के पास साउथ एंड वेस्ट रीजन की जिम्मेदारी है। ये सभी वर्क फ्रॉम होम पर रहेंगे। वहीं, बेंगलुरु ऑफिस में वे कर्मचारी काम करेंगे जो सीधे अमेरिका ऑफिस में रिपोर्ट करते हैं और इंडिया टीम का हिस्सा नहीं हैं।

मस्क 2023 के अंत तक ट्विटर को फाइनेंशियल रूप से मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने रेवेन्यू बढ़ाने के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन जैसी कुछ सर्विस को मॉडिफाई भी किया है। भारत में इस सर्विस का मंथली सब्सक्रिप्शन 650 रुपए है।

Also Read :मस्क ने की Ad-Free-Twitter के लिए अधिक कीमत वाले सब्सक्रिप्शन की घोषणा, पढ़ें | Nation One

Elon Musk Vs Twitter : तो भारत के कारण टूटी थी एलन मस्क और ट्विटर के बीच की डील | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed