वेब स्टोरी

इंजीनियरों का कमाल : इस ई-ट्रैक्टर की खूबियां जान रह जाएंगे दंग, खरीदने को हो जाएंगे मजबूर | Nation One

रिपोर्ट : दिक्षा अरोरा

जैसे की हम जानते ही है आजकल पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर तैयार कर कमाल कर दिया है।

बता दें कि ये ट्रैक्टर 16.2 किलोवाट की लिथियम आयन बैटरी से चलता है औऱ 25 हॉर्स पावर के डीजल ट्रैक्टर के बराबर सभी काम कर सकता है। साथ ही ये ट्रैक्टर किसानों की सेहत के लिए भी मुफीद है।

जानकारी के अनुसार डीजल ट्रैक्टर के मुकाबले इसमें कंपन कम है जिससे किसानों के स्पाइनल कॉड में दिक्कत नहीं होगी। खास बात यह है कि पर्यावरण के हिसाब से भी ये ट्रैक्टर काफी अच्छा है। ट्रैक्टर की क्षमता 20 साल तक चलने की है।

बता दें कि यूनिवर्सिटी के लिए भी ये बहुत बड़ी जीत है क्योंकि यह देश की पहली कृषि यूनिवर्सिटी बनी है जिसने ट्रैक्टर बनाया है।

ट्रैक्टर का सफर

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर 23.17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है। इसका वजन 1.7 टन है। ये एक बार में 80 किमी का सफर तय कर सकता है।

इसकी बैटरी को चार्ज होने में 9 घंटे का समय लगेगा।इसमें फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प है। इससे बैटरी सिर्फ 4 घंटे में भी चार्ज हो सकती है।

मात्र 6 लाख की कीमत वाला ये ट्रैक्टर खासियतों से लबरेज है। इस नई पहल से किसानों को डीजल का खर्चा तो कम आएगा ही साथ ही आवाज से भी राहत मिलेगी।

उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी परीक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक डा. मुकेश जैन के मुताबिक जल्द ही कंपनियों के साथ बातचीत करके इस ट्रैक्टर को किसानों के लिए कमर्शियली उपलब्ध करवाया जाएगा।

You Might Also Like

Facebook Feed