ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

बद्रीनाथ धाम में गड़बड़ियों की लम्बी लिस्ट- चढ़ावा चोरी मामले के बाद अब दान की एम्बुलेंस भी गायब

देश के प्रमुख चार धामों में से एक श्री बद्रीनाथ धाम में गड़बड़ियों की लम्बी लिस्ट है,चढ़ावा चोरी, वीआईपी दर्शन में अवैध वसूली के बाद अब दान की एम्बुलेंस के गायब होने की खबर भी है। 

बद्रीनाथ धाम इन दिनों गड़बड़ियों के लिए सुर्ख़ियों में बना हुआ है पहले धाम में चढ़ावा चोरी का मामले सामने आया और बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड कर दिया गया और अब दान की गई एम्बुलेंस भी बद्री धाम से गायब है जिसको लेकर अब राजनैतिक और धार्मिक बहस शुरू हो गई है।

बद्रीनाथ धाम में चल रही अनियमितताओं का ताजा मामला बीकेटीसी (BKTC) को दान में मिली दो एम्बुलेंस और एक टेम्पू ट्रैवलर के गायब होने का है,हैरान कर देने वाली बात ये है कि ये वाहन धाम में मौजूद नहीं हैं और BKTC के अधिकारीयों को इसकी जानकारी भी नहीं है।

पढ़ें यह खबर : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: गणनाकर्मियों पर उठे सवाल, संपत्तियों की जांच तेज, 85 लाख रुपये के करीब बरामदगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2018 में एक श्रद्धालु ने हाईटेक एम्बुलेंस दान-स्वरुप भेंट की थी और देवस्थानम बोर्ड के गठन के दौरान भी एक अन्य श्रद्धालु ने एम्बुलेंस दान की थी जो कि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आपातकालीन स्थितियों में उपयोग में लाई जानी थी। हलांकि कभी इन एम्बुलेंस का धाम में इस्तेमाल होते नहीं देखा गया और एक आरटीआई में जब इस सम्बन्ध में जानकारी मांगी गई तो समिति ने कोई स्पष्ट जानकरी नहीं दी। 

वहीं टेम्पो ट्रैवलर के सम्बन्ध में भी कुछ ऐसे ही हाल हैं ये ट्रैवलर ज्योतिर्मठ तीर्थ के ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरवस्वती ने 2010 में दिव्यांग और पैदल चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भेंट की थी वहीं जानकारी ये भी सामने आई है कि इस ट्रैवलर का उपयोग निजी और प्रसाशनिक कार्यों में किया जा रहा है।BKTC के अधिकारीयों को इसकी जानकारी भी नहीं है।

पढ़ें यह खबर : सरकार की अनदेखी से अधर में लटका उपनल कर्मचारियों का भविष्य ,हाई कोर्ट ने सचिव को किया तलब

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ सोहन सिंह रांगड ने इस सम्बन्ध में कहा कि उन्हें एम्बुलेंस की जानकारी नहीं है और ट्रैवलर को देहरादून ले जाने के मामले पर कहा कि उसे तकनीकि खराबी के चलते देहरादून ले जाया गया था. मामले की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाही की जाएगी। 

वहीं दान चोरी मामले में सस्पेंड हुए प्रमोद नौटियाल के बारे में जानकारी सामने आई है कि वो अग्रिम जमानत की अर्जी लगा सकते हैं हालाँकि अभी ऐसी कोई याचिका दायर नहीं की गई है,प्रमोद ने अवकाश के लिए भी आवेदन किया लेकिन समिति ने अवकाश देने से मना कर दिया। 

 

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed