लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी पूनम सिंहा ने आज राजधानी लखनऊ से अपना नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ सपा के अभिषेक मिश्रा, रविदास मल्होत्रा आदि नेता मौजूद थे। वही राजधानी से नामाकंन दाखिल करने के बाद पूनम सिंहा ने रोड शो किया। इस दौरान उन्होने जनता से वोट की अपील भी की। उनके साथ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी डिंपल यादव समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी में इस गांव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, सूना पड़ा पोलिंग बूथ
पूनम पहले वे रोड शो करके पर्चा भरने वाली थीं, फिर कार्यक्रम में बदलाव के चलते साधारण तरीके से नामांकन दर्ज किया। पूनम अपने बेटे के साथ पर्चा दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। जिसके बाद अब वह लखनऊ में रोड शो कर रही है। गौर हो कि भाजपा ने लखनऊ लोकसभा सीट से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को चुनावी अखाड़े में उतारा है तो वही कांग्रेस ने भी आचार्य प्रमोद कृष्णम को इस लोकसभा सीट से उतारा है। ऐसे में यह मुकाबला अब त्रिकोणीय दिखाई दे रहा है।