Politics : राहुल का कैम्ब्रिज में दावा, बोले- ‘पेगासस से मेरे फोन की हुई जासूसी, खतरे में लोकतंत्र | Nation One

Politics : पेगासस जासूसी सॉफ्टवेयर का मामला अभी भी शांत नहीं हुआ है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। लंदन कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि भारत का लोकतंत्र खतरे में है।

साथ ही लोकतंत्र की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है। यह भी कहा कि इसके बुनियादी ढांचे पर हमला हो रहा है।

Politics : राहुल गांधी ने मोदी सरकार को पेगासस पर फिर घेरा

विपक्षी नेताओं की जासूसी का संदेह जताते हुए राहुल गांधी ने कैंब्रिज जज बिजनेस स्कूल में कहा मेरे पास अपने ही फोन में पेगासस मौजूद था।

कई बड़े नेताओं के फोन में भी पेगासस होता था। कई बार तो अधिकारियों ने मुझे फोन किया और सलाह दी कि जरा ध्यान से बोलिएगा, आपका फोन सर्विलांस पर है।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विपक्षी नेताओं के फोन में पेगासस लगाया गया था। साथ ही कहा कि विपक्षी नेताओं के फोन लगातार टैप किए जा रहे हैं।

राहुल गांधी पेगासस मुद्दे पर पहले भी कई बार सरकार को घेर चुके हैं और उनका फोन टैप करने का भी दावा कर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया और न्यायपालिका को नियंत्रित कर लिया गया है।

Politics : भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र

राहुल गांधी ने कहा कि सुनने की कला बहुत ताकतवर होती है और दुनिया में लोकतांत्रिक व्यवस्था बहुत ही जरूरी हैं। इसी के साथ राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया।

राहुल गांधी ने सितंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच करीब 4,000 किलोमीटर की पदयात्रा की और यह पदयात्रा भारत के 12 राज्यों से होकर गुजरी।

Politics : अल्पसंख्यकों की स्थिति पर जाहिर की चिंता

अल्पसंख्यकों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ रहे हैं।

वहीं यह भी कहा कि संसद में आवाज उठाने पर विपक्ष को जेल में डाल दिया जाता है। उनके खिलाफ लगातार मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

Also Read : Politics : मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने छोड़ा मंत्री पद, सीएम केजरीवाल ने मंजूर किए इस्तीफे | Nation One