PM Modi’s Birthday : 72 साल के हुए ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश से शुभकामनाओं का लगा तांता | Nation One

PM Modi's Birthday

PM Modi’s Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 72 साल के हो गए हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उन्हें देशभर से बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। राष्ट्रपति समेत पक्ष-विपक्ष के तमाम नेता प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

PM Modi’s Birthday : किस तरह नेताओं ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।

विपक्ष में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।

PM Modi’s Birthday : असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम को बधाई देते हुए लिखा कि देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मजबूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, मोदीजी ने देश में राजनीति को नया आयाम दिया है और विकास के साथ गरीब कल्याण को भी पूरा महत्व दिया है।

जनता से जुड़ाव, जनता से संवाद और देश की नब्ज पर मजबूत पकड़ उन्हें भारत के मन और जन से जोड़ती है। वे भारत के मान और सम्मान को नई बुलंदी पर ले जायें, यही शुभकामना है।

युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे नरेंद्र मोदी को बीजेपी में शामिल किया गया और बाद में वह 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने।

बीजेपी ने उनके नेतृत्व में लगातार तीन बार- 2002, 2007 और 2012 में- गुजरात विधानसभा चुनाव और फिर 2014 तथा 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की।

Also Read : Baba Ramdev : बाबा रामदेव ने की बड़ी घोषणा, कहा- अगले पांच साल में 5 लाख लोगों को देंगे रोजगार | Nation One