
आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने लाल किले में फहराया तिरंगा…
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां एक तरफ नेशनल पुलिस डे पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का उद्घाटन किया तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने लालकिले पर आजाद हिंद सरकार’ की 75वीं जयंती के मौके इतिहास रच दिया। लाल किले ने पीएम ने दूसरी बार तिरंगा लहराया है। पीएम ने सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व वाली ‘आजाद हिंद सरकार’ की 75वीं जयंती के मौके पर झंडा फहराया है।
जरूर पढ़ें: ND तिवारी का आज चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार,अंतिम दर्शन को पहुंचे लोग…
बता दें कि इस कार्यक्रम में आजाद हिंद फौज के कई स्वतंत्रता सेनानी, नेता जी सुभाष चंद्र बोस के रिश्तेदार भी मौजूद रहे। 75 साल पहले 21 अक्टूबर 1943 के दिन सुभाष चंद्र बोस ने आजाद भारत की पहली अस्थाई सरकार बनाई थी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि ये वही लाल किला है जहां पर विक्ट्री परेड़ का सपना 75 साल पहले नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने देखा था। आज तक के इतिहास में सिर्फ प्रधानमंत्री 15 अगस्त को ही लाल किले पर झंडा फहराया करते थे।