Pakistan : अस्पताल की छत पर मिले 500 से ज्यादा सड़े-गले शव, देखें खौफनाक वीडियो | Nation One

Pakistan

Pakistan के पंजाब प्रांत में एक सरकारी की छत पर कई सड़े-गले शव मिलने का मामला सामने आया है, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। मामला पंजाब निश्तार अस्पताल का है। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि शवों के कई अंग भी गायब हैं। ज्यादातर शवों को चीर-फाड़ किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि शवों से हृदय और अन्य अन्य अंग निकले जा चुके है। अस्पताल की छत से बरामद की गयी शवों की संख्या 500 बताई जा रही है।

Pakistan : शवों से अंगों की तस्करी

हालांकि, ये शव किसके हैं और अस्पताल की छत पर कहा से आए, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन शवों से अंगों की तस्करी की जा रही थी या फिर इन शवों को मेडिकल जांच के लिए चीर-फाड़ किया गया होगा।

Pakistan : यहां देखें खौफनाक वीडियो

https://twitter.com/PervezIqbal_/status/1580848409006600192

Pakistan : जांच के लिए कमेटी का गठन

पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने मामले को संज्ञान लेते हुए इसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। विशेष स्वास्थ्य सचिव मुजमिल बशीर की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय समिति को जांच पूरी करने और मामले में जवाबदेही तय करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी शवों का अंतिम संस्कार करने के आदेश दिए हैं।

Pakistan : अस्पताल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई

उन्होंने इस मामले में शामिल अस्पताल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. मरियम अशरफ ने कहा कि उन्हें पुलिस विभाग से कुछ लावारिस और अज्ञात शव मिली थी।

ये लाशें सड़ने और गलने लगीं थी, इसलिए इन्हें विभिन्न चिकित्सा उपयोगों के लिए सुखाने के लिए अस्पताल की छत पर रखा गया था।

Pakistan : छात्रों द्वारा शरीर के अंगों का उपयोग

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा शरीर के अंगों का उपयोग चिकित्सा प्रयोगों के लिए किया जाता है और लावारिस शवों का उपयोग सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाता है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा उपयोग के लिए हड्डियों और खोपड़ी को भी निकाला जाता है।

Also Read : Pakistan : पाकिस्तान में हर रोज दो घंटे में एक महिला से होता है रेप, पढ़ें क्या है मामला | Nation One