16 अक्टूबर राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे..
मेष: आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। माता से सम्बन्धों में सुधार होगा। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।
वृष: अध्ययन में रुचि रहेगी। आय के कुछ नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।
मिथुन: शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।
कर्क: मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
सिंह: किसी पुराने मित्र से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संचित धन में कमी आयेगी। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।
कन्या: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।
तुला: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
वृश्चिक: वाणी में सौम्यता रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु: आलस्य की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है।
मकर: जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।
कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सकीय खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है।
मीन: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें।