वेब स्टोरी

NEWS : यहाँ चाइनीज मांझे ने सेना के जवान की ले ली जान, जांच में जुटी पुलिस | Nation One

NEWS : हैदराबाद से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां के लैंगर हाउस में इंदिरा रेड्डी फ्लाईओवर पर चीनी मांझे ने सेना के एक जवान की जान ले ली।

दरअसल, शनिवार की शाम को 30 वर्षीय नाइक कागीथला कोटेश्वर रेड्डी नाम का एक जवान अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था।

इस दौरान पतंग का माझां उसके गले में आ फंसा जिसकी वजह से वह अपनी बाइक से नीचे गिर गए। चाइनीज मांझे से सैनिक का गला बुरी तरह कट गया। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ता कराया, जहां उनकी मौत हो गई।

NEWS : पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

अधिकारियों ने बताया कि जवान कागीथला कोटेश्वर रेड्डी विशाखापत्तनम जिले के पेद्दा वाल्तेरू के रहने वाले थे। पुलिस ने घटना के बाद आईपीसी की धारा 304 (2) (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

NEWS : पत्नी ने की ये अपील

घटना के बाद मृतक की पत्नी ने शव को आंध्र प्रदेश स्थित आवास पर भेजने के लिए एक एनओसी जारी करने का आग्रह किया है।

उन्होंने पति के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग के जरिए हैदराबाद से विशाखापत्तनम भेजने की अपील की है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया होना है।

NEWS : वन विभाग ने लगाया था बैन

बता दें कि वन विभाग की ओर से मकर संक्रांति के पर्व पर पतंगबाजी में घातक इस्तेमाल पर बैन लगाया गया था। प्रदेश सरकार ने पक्षियों के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा के लिए 2016 में आदेश जारी कर मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था।

पर्यावरण, वन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने मांझा की खरीद, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर बैन लगाए थे।

Also Read : NEWS : राहुल गांधी की यात्रा से पहले मिलिंद देवड़ा ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, पढ़ें | Nation One

You Might Also Like

Facebook Feed