
NEWS : यूपी के 2 लोगों ने बनाए थे Seema Haider के फर्जी दस्तावेज, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Nation One
NEWS : पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को गैर-कानूनी तरीके से भारत लाने में मदद करने वाले दो आरोपियों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के हैं। इनके नाम पुष्पेंद्र और पवन है। दोनों ने फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद की थी।
इन्हीं दस्तावेजों की मदद से सीमा हैदर पहले पाकिस्तान से दुबई और वहां से नेपाल के रास्ते भारत आई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यह पूरा प्लान सचिन ने बनाया था।
सचिन अपनी प्रेमिका को लेकर नेपाल गया था। वहां कथित तौर पर शाही रचाई और फिर भारत ले आया। अभी दोनों सचिन के ग्रेटर नोएडा स्थित घर में साथ रह रहे हैं।
NEWS : फर्जी दस्तावेज का रैकेट चलाते हैं आरोपी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के मूल निवासी पुष्पेंद्र और पवन को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके पास से कुल 15 फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों से लगातार पूछताछ चल रही है। दोनों बड़े फर्जी दस्तावेज रैकेट का हिस्सा हो सकते हैं।
इन आरोपियों के बारे में पुलिस को उस समय भनक लगी, जब अधिकारी सीमा हैदर को खोजती हुई ग्रेटर नोएडा पहुंचीं। सीमा के साथ उसका पति सचिन मीणा भी था। दोनों शादी करने के इरादे से बुलंदशहर गए थे।
NEWS : शादी के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त
पुष्पेंद्र और पवन बुलंदशहर के अहमदगढ़ में एक जन सेवा केंद्र चलाते थे, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता था। इसी केंद्र पर सचिन मीणा और सीमा हैदर ने अपनी शादी के लिए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सहायता मांगी थी।
जांच के दौरान पुलिस को आधार कार्ड बनाने में पुष्पेंद्र और पवन की संलिप्तता के सबूत मिले। नकली दस्तावेजों के साथ-साथ पुलिस ने उन उपकरणों को भी जब्त कर लिया है, जिनका इस्तेमाल किया गया।
Also Read : Seema Haider पर पहली बार आया विदेश मंत्रालय का बयान, जानें क्या कहा | Nation One