म्यांमार : भूस्खलन से 50 लोगों की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका | Nation One

म्यांमार के उत्तरी काचिन प्रांत से 50 मजदूरो की मौत की खबर सामने आ रही है। बता दें की खदान के भीतर सोमवार को हुए भूस्खलन मे 50 से ज्यादा मजदूरों की मौत और कई मजदूरों के दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस ने बताया है कि खनिकों के साथ करीब 40 वाहन भी भूस्खलन की चपेट में आ गए है। इस घटना की जानकारी देश के अग्निशमन विभाग और सूचना मंत्रालय के एक अधिकारी ने दी है।

यह पहली बार नही है, म्यांमार में नवंबर 2015 में हुए भूस्खलन से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। बता दें की चीन की सीमा से लगे क्षेत्र में इस खदान से बेशकीमती रत्न-पत्थर निकाले जाते हैं। खुदाई के लिहाज से इस तरह की खदान को काफी खतरनाक माना जाता है।

वहीं हरे रंग के कीमती पत्थरो की खुदाई में हर साल यहां दर्जनों लोगों की मौत हो जाती है। इस पूरे क्षेत्र का रखरखाव ठीक प्रकार से नहीं किए जाने के कारण यहां बारिश के दौरान भूस्खलन होता रहता है।