मुंबई : इस वजह से बेटे ने फैशन डिजाइनर मां को उतारा मौत के घाट

मुंबई

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई के ओशीवारा इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां पुलिस को एक मशहूर फैशन डिजाइनर सुनीता सिंह का शव मिला है। शव शुक्रवार को उनके ही अपार्टमेंट से मिला है।इस मामले में पुलिस ने उनके बेटे पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ज़रूर पढ़ें : Job Alert : IBPS ने क्लर्क के 7275 पदों पर निकली भर्ती, 10 अक्टूबर से पहले यहां करें आवेदन

सुनीता के 23 वर्षीय बेटे लक्ष्य पर शक…

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पेशे से फैशन डिजाइनर 45 वर्षीय सुनीता का शव उनके लोखंडवाला स्थित फ्लैट के बाथरूम में पड़ा मिला था। सुनीत के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसे पुलिस उनकी मौत का कारण मानकर चल रही है। सुनीता को कपूर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को इस मामले में सुनीता के 23 वर्षीय बेटे लक्ष्य पर शक था, जिसे बाद में गैर-इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार भी कर लिया गया।

मुंबई

बुधवार की रात को फ्लैट में कुल 4 लोग मौजूद…

जानकारी के मुताबिक सुनीता का बेटा लक्ष्य खतरनाक ड्रग्स लेता था। पुलिस की मानें तो बुधवार की रात को फ्लैट में कुल 4 लोग मौजूद थे। इसमें खुद सुनीता, उसका बेटा लक्ष्य और उसकी प्रेमिका और लक्ष्य का एक करीबी दोस्त निखिल शामिल थे। फ्लैट में देर रात तक ड्रग्स पार्टी चलती रही थी। इसी बीच लक्ष्य ड्रग्स के ओवरडोज का शिकार हो गया।

मां को बुरी तरह से पीटा और घसीटकर बाथरूम में…

इसके बाद दोनों मां-बेटे में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बड़ गई की हाथापाई तक पहुंच गई। लक्ष्य ने अपनी मां को बुरी तरह से पीटा और घसीटकर बाथरूम में ले जाकर धकेल दिया। इसके बाद उसने दरवाजा भी बंद कर दिया।
लक्ष्य ने जब सुनीता को बाथरूम में धक्का दिया तो वो अपना संतुलन खो बैठी और नल पर उलटे सिर के बल गिर गई। इसे उसके सिर पर गहरी चोट आई, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुनीता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।