
सांसद वी. डी. शर्मा बने मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष
मध्य प्रदेश भाजपा में विधानसभा चुनाव के बाद से ही लगातार प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की चर्चाएं जोरों पर थी, विष्णु दत्त शर्मा सांसद की नियुक्ति के बाद शनिवार सुबह इस पर विराम लग गया। विष्णु दत्त शर्मा मूलत: मुरैना जिले के सुरजनपुर गांव के रहने वाले हैं। विष्णु दत्त शर्मा वर्तमान में खजुराहो से सांसद हैं, इसी के साथ वे मध्य प्रदेश भाजपा में प्रदेश महामंत्री का जिम्मा संभाल रहे थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1986 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की, इसके बाद वे एबीवीपी से 2013 में भाजपा में आए। इस दौरान उन्होंने भाजपा में विभिन्न पदों पर रहते हुए युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाया।
इसके पूर्व विष्णु दत्त शर्मा ने संभाली कई बड़ी जिम्मेदारियां
विष्णु दत्त शर्मा 2014 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में 6 लोकसभा सीटों के चुनाव प्रभारी रहे थे। इसी के साथ दिल्ली, बिहार और असर में हुए विधानसभा चुनाव कार्यों का संचालन किया। मध्य प्रदेश में 2016 में विष्णु दत्त शर्मा पहली बार मध्यप्रदेश महामंत्री बनाए गए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहते हुए उठाए छात्रों के मुद्दे
विष्णु दत्त शर्मा जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में रहे तब उन्होंने शिक्षा जगत में फैले व्यापारिकरण के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा था। इसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोट तक लड़ाई लड़ी और सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए छात्रों का सफल नेतृत्व किया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के डीमेट कॉलेजों में डीमेट परीक्षा में गरीब छात्रों को समान अवसर दिलाने के लिए आंदोलन किया और सुप्रीम कोर्ट से 50 प्रतिशत सीटें मेरिट के लिए आरक्षित हुईं।
Bjp प्रदेश कार्यालय भोंपाल सहित उनके ग्रह नगर तथा मुरैना में खुशी की लहर देखी जा रही है।
मध्य प्रदेश से योगेश खरे की रिपोर्ट