कोराना की महामारी के बाद चीन मे अब Monkey B Virus नाम का वायरस तेजी से फैल रहा है। इतना ही नही इस खतरनाक वायरस से अभी तक एक डॉक्टर की मौत भी हो गई है।
बताया जा रहा है कि यह डॉक्टर, मार्च के शुरुआत में 2 मृत बंदरों के साथ चीर-फाड़ और नॉन ह्युमन प्राइमेट्स पर रिसर्च कर रहा था। जिसके दौरान ही शख़्स में वायरस के लक्षण (Nausea, उल्टियां आना) दिखाई दिए।
बता दें कि इससे पहले चीन में Monkey B Virus का कोई मामला नहीं आया था। लेकिल अब सवाल यह उठते है कि क्या Monkey B Virus दूसरी महामारी का नाम है? ‘Monkey B Virus’ कितना खतरनाक है? और इसके लक्षण क्या-क्या हैं ?
क्या है Monkey B Virus जिससे China में हुई पहली मौत
बता दें कि Monkey B Virus को हर्पीस बी वायरस भी कहा जाता है। यह वायरस बंदरों की मकाक प्रजाति में साल 1933 में पहली बार देखा गया था। यह वायरस पूर्ण विकसित बंदरों के माध्यम से फैलता है। और कोरोना वायरस की तरह ही संक्रमण फैलाने में सक्षम होता है और इंसान से इंसान में भी फैलता है।
इस वायरस की खतरनाक बात ये है कि जहां कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का दर काफी कम है, वहीं इस वायरस से होने वाली मौतों का दर करीब 70 प्रतिशत से 80 प्रतिशत है। जिसका मतलब अगर ये वायरस 100 लोग को होता हैं, तो करीब 70 से 80 लोगों की मौत हो जाएगी। यानि ये वायरस इंसानों के लिए काफी ज्यादा खतरनाक है।
चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि राजधानी बीजिंग स्थिति एक पशु चिकित्सक में बंदर से निकले वायरस की पुष्टि की गई है। लेकिन इलाज के दौरान पशु चिकित्सक ने दम तोड़ दिया है क्योंकि पशु चिकित्सक इस वायरस के संपर्क में आने के बाद काफी बीमार हो गया था।
बता दें कि वायरस की जांच के लिए, डॉक्टर का Cerebrospinal Fluid लिया गया और उसे China CDC स्थित National Institute for Viral Disease Control and Prevention भेजा गया, जहां वो संक्रमित पाया गया। बताया जा रहा है कि बीते 27 मई को अंतत: उसकी मौत हो गई थी।
यह भी बता दें चीन की सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि डॉक्टर के संपर्क में आने वाले सभी लोग ठीक हैं, लेकिन अब सवाल ये उठाता है कि कहीं चीन कोरोना वायरस की तरह Monkey B Virus को लेकर भी झूठ तो नही बोल रहा है?
क्या हैं Monkey B Virus के लक्षण?
रिपोर्ट के मुताबिक Monkey B Virus का पता संक्रमण के एक माह बाद पता लगता है, जिसके लक्षण हैं –
बुखार और ठंड लगना
शरीर में 24 घंटे से ज्यादा समय तक सिरदर्द
अत्यधिक थकान
मसल्स में अकड़न
सांस लेने में दिक्कत आना
उल्टियां आना
क्या Monkey B Virus भी कोरोना की तरह फैलेगा ?
Monkey B Virus पर हुए रिसर्च में पता चला है कि ‘Monkey B Virus’ कोरोना वायरस की तरह नहीं फैल सकता है। क्योंकि इस वायरस का स्पाइक प्रोटीन इंसानों के शरीर में घुसने के लिए काफी कमजोर होता है और फैलने की रफ्तार काफी ज्यादा कम होती है।
वहीं अगर वायरस नया वेरिएंट है, तो इसके फैलने की रफ्तार तेज भी हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि चीन दुनिया से झूठ ना बोले और सामने सही जानकारी रखे, ताकि समय रहते इस वायरस को खत्म किया जा सके।