Maharashtra: MNS चीफ राज ठाकरे का इस वजह से हुआ अयोध्या दौरा रद्द, भाजपा नेता ने दी चेतावनी | Nation One
Maharashtra: इन दिनें देशभर में काफी विवाद देखने को मिल रहे है। वहीं इसी बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे पांच जून को उत्तर प्रदेश के अयोध्या का दौरा करने वाले थे। लेकिन उनका अब अयोध्या का दौरा रद्द हो गया है।
Maharashtra: राज ठाकरे का दौरा हुआ रद्द
जानकारी के मुताबिक मनसे चीफ राज ठाकरे अयोध्या दौरे पर नहीं जाएंगे। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया की उनका अयोध्या दौरा किस कारण रद्द हुआ है। इसकी जानकारी स्वंय राज ठाकरें ने ट्वीट कर दी है।
इसे भी पढ़े – Uttarakhand : पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने इन्हें दिया बड़ा तोहफा, शासनादेश हुआ जारी | Nation One
मनसे चीफ ने लिखा, अयोध्या दौरा फिलहाल के लिए स्थागित कर दिया गया है। साथ ही ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा, वह 23 मई 2022 को पुणें में होने वाली रैली में आएं, फिर दौरे के बारे में आगे ज्यादा जानकारी दी जाएगी।
ठाकरे की अयोध्या यात्रा का हुआ विरोध
बता दें कि हाल ही के दिनों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राज ठाकरे की प्रस्तावित अयोध्या यात्रा का विरोध किया था।
उनका कहना था कि जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेंगे, तब तक उन्हें यूपी की जमीन पर कदम भी नहीं रखने दिया जाएगा। 5 जून 2022 को राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा प्रस्तावित थी।
Maharashtra: ये है राज ठाकरे पर आरोप
दरअसल 2008 में मनसे चीफ राज ठाकरे पर ‘मराठी मानुस’ के समर्थन में आंदोलन के दौरान रेलवे की परीक्षा देने के लिए मुंबई के कल्याण पहुंचे उत्तर भारतीयों के साथ कथित तौर पर मारपीट का आरोप लगा है। वहीं मनसे चीफ ने बीते महीने महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर आवाज बुलंद की थी।
इसे भी पढे़ – Uttarakhand: उत्तराखंड में शर्मशार हुए रिश्ते, मां ने बेटे से रचाई शादी, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पिता | Nation One
उन्होने चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि 3 मई को सभी मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर नहीं हटे तो, कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ बजाएंगे।