Landslide : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इसी बीच, कुल्लु जिले से डरावना वीडियो सामने आया है। आज सुबह शहर में हुई बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड में कई घर ताश के पत्तों की तरह ढह गए।
इसमें अभी तक नुकसान का अभी तक सटीक पता नहीं चल पाया है। यह लैंडस्लाइड अन्नी के बाजार क्षेत्र में हुआ, जो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले का एक शहर है। यह कुल्लु से लगभग 76 किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि था कि प्रशासन ने पहले ही खतरे को भांपते हुए दो दिन पहले ही इमारत को खाली करा दिया था। हालांकि, वीडियो में कई घरों को ढहते हुए देखा जा सकता है। अन्नी शहर में एक बस स्टैंड के पास कम से कम आठ से नौ बड़ी इमारतें ढह गईं।
Landslide : 2,022 घर पूरी तरह से नष्ट
पिछले कुछ हफ्तों में हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुल्लू-मंडी हाइवे बाधित हो गया है, जिससे दोनों तरफ का संपर्क टूट गया है। इसकी वजह से कई वाहन सड़क पर फंस गए हैं।
हिमाचल प्रदेश में इस साल कुल 2,022 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं और 9,615 घरों को थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा है। इस साल के मानसून सीजन में 113 लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। शिमला के प्रसिद्ध समर हिल क्षेत्र का एक पुराना शिव मंदिर इस साल मानसून में बह गया।
हिमाचल प्रदेश में इस महीने बारिश से संबंधित घटनाओं में 120 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 जून को राज्य में मानसून की शुरुआत के बाद से कुल 238 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग अभी भी लापता हैं।
Also Read : Weather : देश के कई हिस्सों में बारिश से हाहाकार, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी | Nation One