बेरोजगारों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द ही पुलिस विभाग में होगी बंपर भर्तियां

Job opportunity for unemployed, soon bumpers recruitments in police department

देहरादून: उत्तराखंड में बेरोजगार बैठे युवाओं के लिए खुशखबरी है। क्योंकि पुलिस विभाग में जल्द ही बंपर भर्तियां निकलने वाली है। अगले साल पुलिस, पीएसी और फायर विभाग में उन्हें सेवा का अवसर मिलने वाला है। दरअसल पुलिस महकमे में इस साल के अंत में बंपर पदोन्नित होने के कारण नए साल में 1456 पुलिस कर्मियों की भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: देहरादून: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, मौैके पर 2 लोगों की मौत,चार घायल…

इसके अलावा 253 फायरमैन की भर्ती प्रक्रिया भी अगले माह प्रस्तावित है। पुलिस विभाग में कई संवर्ग की नियमावली तैयार होने के बाद कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल से उप निरीक्षक, उप निरीक्षक से इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नित का रास्ता साफ हो गया है। दिसंबर माह में सिविल पुलिस और पीएसी के जवानों को बड़े पैमाने पर एक पद का प्रमोशन मिलना है। सोमवार से इन पदों पर प्रमोशन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। सिविल पुलिस और पीएसी के 1200 जवानाें को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नति प्रस्तावित है। नए साल में ही नई भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अलबत्ता 253 फायर मैन की भर्ती प्रक्रिया जनवरी माह से शुरू करा दी जाएगी।