झारखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। झारखंड के गुमला जिला में एक पांचवीं कक्षा की बच्ची के साथ पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। जानकारी के मुताबिक इन पांचों लड़कों ने रातभर बच्ची के साथ यह जघन्य अपराध किया।
यह घटना तब सामने आई जब पीड़िता के माता-पिता ने दो आरोपियों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया और वो दोनों आरोपी घायल हो गए। बच्ची के माता-पिता ने दोनों आरोपियों के हाथ-पैर काटने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव वालों के मुताबिक, इस घटना को लेकर गांव में एक पंचायत हुई और पीड़िता के परिवार वालों पर केस ना दर्ज कराने का दबाव बनाया गया। गांव वालों के मुताबिक लड़की को जान से मारने और उसके घर को आग लगाने की धमकी दी गई थी।
बता दें कि पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय से ताल्लकु रखते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों समुदायों के बीच तनाव का माहौल है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पीड़िता के गांव पर लगातार कैंप कर रही है। पुलिस ने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है।