
Independence Day : 5 ऐसे देश जो भारत के साथ मनाते है स्वतंत्रता दिवस | Nation One
आज के दिन भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज ही के दिन हम आजादी के संघर्ष में शहीद हुए जवानों के बलिदान को याद करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि खास बात यह है कि केवल भारत ही नहीं ऐसे कुछ देश और है जो भारत के साथ मनाते है स्वतंत्रता दिवस।
आइए जानते है ऐसे कुछ देशों के बारे में :
नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया
बता दें कि आज कोरिया की आजादी की 75वीं सालगिरह मनाई जाती है। नॉर्थ और साउथ कोरिया, दोनों ही देशों में 15 अगस्त को नेशनल लिबरेशन डे मनाया जाता है। साल 1945 में कोरिया को 35 साल के जापानी कॉलोनाइजेशन से आजादी मिली थी। दोनों स्वतंत्र कोरिया मे 3 साल बाद 1948 में स्वतंत्र सरकार बनीं।

कॉन्गो
कॉन्गो को फ्रांस से स्वतंत्रता 1960 के 15 अगस्त को मिली थी। बता दें कि यह आजादी पूरे 80 साल बाद मिली थी। आज के दिन कॉन्गो राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। आज 60वां कॉन्गोलिज नेशनल डे है।

लाइचेनस्टाइन
दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक, Liechtenstein को 1866 में जर्मन रूल से आजादी मिली थी। 15 अगस्त को राष्ट्रीय दिवस जर्मनी से शासन से मिली स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
बता दें कि इस उत्सव में घास के मैदान में कैथोलिक मास और उसके बाद राजकुमार के महल में मुफ्त ड्रिंक और सैंडविच होती है और जनता को शाही परिवार से बातचीत करने का मौका मिलता है। इसे देश का राष्ट्रीय हॉलिडे माना जाता है।

बहरीन
बहरीन Dilmun सभ्यता की प्राचीन भूमि है। ब्रिटेन के आधीन इस देश ने 15 अगस्त 1971 को अपनी आज़ादी घोषित की थी।
बता दें कि ब्रिटेन से आजादी इस देश को यूएन द्वारा बहरीन की आबादी के एक सर्वे के बाद मिली थी और 19वीं शताब्दी में यह ब्रिटेन द्वारा संरक्षित राज्य बन गया था। लेकिन इससे पहले बहरीन ने ब्रिटेन के साथ शान्ति और दोस्ती पर हस्ताक्षर घोषित किये।
