Independence Day : आजादी के पर्व पर 1,380 शूरवीरों का होगा सम्मान, उत्तराखंड के 6 पुलिसकर्मियों को पदक | Nation One

जैसे की हम जानते ही है आज देश को आजाद हुए पुरे 75 वर्ष हो चुके है। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की सुरक्षा में मुस्तैेद रहने वाले उत्तराखंड के छः पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, इनमें 1 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी शामिल है।


जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 1,380 शूरवीरों को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को पुलिस के इन जवानों को दिए जाने वाले प्रेसिडेंट पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री, पुलिस मेडल ऑफ गैलेन्ट्री, प्रेसिडेन्ट पुलिस मेडल फॉर डिस्टिन्ग्विश सर्विस समेत अन्य गैलेंट्री अवॉर्ड की घोषणा कर दी है।


मंत्रालय के मुताबिक पुलिस के 2 जवानों को वीरता के लिए राष्ट्रसपति पुलिस पदक और 628 जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। इसके अलावा 662 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्माुनित किया जाएगा। 88 पुलिसकर्मियों को विशिष्टो सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्माानित किया जाएगा। इस घोषणा की वजह से उत्तराखंड के पुलिस कर्मियों में हर्ष एवं उत्साह की लहर है।

बता दें कि सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के सेनानायक ददन पाल को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, देहरादून के पुलिस अधीक्षक-सतर्कता धीरेंद्र गुंज्याल, पुलिस उपाधीक्षक-राज्यपाल सुरक्षा वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस उपाधीक्षक-पुलिस संचार मुख्यालय देहरादून दिग्विजय सिंह परिहार, एसपीआर हल्द्वानी के उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी मोहन राम व 46वीं वाहिनी पीएसी के मुख्य आरक्षी विशेष श्रेणी चालक जई राम को पुलिस पदक दिया गया है।