रुद्रपुर: समूचे उत्तराखंड में खराब मौसम के चलते पीएम मोदी अभी तक भी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाए है। इससे पहले भी सुबह खराब मौसम के चलते पीएम मोदी को करीब 4 घंटे तक दहेरादून में रूकना पड़ा। जिसके बाद वह दून से 11 बजे रवाना हुए। वही पीएम मोदी अभी खिनानौली वन विश्राम गृह में रुके हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पीएण मोदी सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर पहुचेंगे। वही सूबे के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के 5 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेने की सूचना है।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी का विरोध करने जा रहे पूर्व सीएम हरीश रावत और इंदिरा हृदयेश समेत सैकड़ो कांग्रेसी हुए गिरफ्तार
इसके साथ ही पीएम मोदी की जनसभा के लिए मंच पर केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत, रेखा आर्य आदि मौजदू हैं।