हिमाचल: हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही इस बर्फबारी से अब मैदानी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वही हिमाचल में इस सप्ताह से दिन में धूप तो खिल रही है लेकिन धूप होने के बावजूद भी ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। बता दें कि प्रदेश के पांच शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा, 9 की मौके पर मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल..
बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण ऊपरी क्षेत्रों से ठंडी हवाएं मैदानों की तरफ बह रही हैं। इससे प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड है। हालांकि आने वाले दिनों में लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिल सकती है। हवाओं का दबाव कम होने के कारण आसमान में हल्के बादल छाएंगे जिससे हवाओं की गति कम होगी और ठंड से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में शुरू होगी अटल आयुष्मान योजना, जानिए आपको क्या मिलेंगे फायदे..
मौसम विभाग की मानें तो 26 दिसंबर तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिक और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश और बर्फबारी की उम्मीद नहीं है। बादल छाने से हवाओं की गति में कमी आएगी और ठंड से राहत मिलेगी। इस दौरान हवाओं की गति 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रहेगी।