हल्द्वानी: हौसलों की उड़ान कभी नाकामयाब नहीं होती, बस जीतने का जज्बा और कामयाबी का जुनून होना चाहिए। इस बात को सच्च कर दिखाया है उत्तराखंड की 12 साल की इस बच्ची ने। इस बच्ची ने छोटी से उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिससे हर कोई दंग रह गया है। बता दें कि उत्तराखंड के बीयरशिवा स्कूल की नवीं में पढ़ने वाली 12 साल की उन्नति गुप्ता अब जल्द ही केबीसी की हाॅट सीट पर बेठेगी।
जी हां बीयरशिवा स्कूल में नवीं में पढ़ने वाली 12 साल की उन्नति गुप्ता का चयन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन-10 में हुआ है। बाल दिवस पर उन्नति बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएगी। रामपुर रोड हिमालया फार्म निवासी उन्नति गुप्ता की इस उपलब्धि की जानकारी जैसे ही स्कूल और पड़ोसियों को लगी तो घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। वाकई में इस 12 साल की बच्ची ने अपना तथा उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। छोटी सी उम्र में ऐसा कारनामा दिखाना एक बहुत बड़ी बात है।
बता दें कि बुधवार को उन्नति के प्रोमो शूट के लिए मुंबई से ब्लू ड्रॉप प्रोडक्शन हाउस की टीम बीरयशिवा स्कूल पहुंची। उन्नति गुप्ता केबीसी की हॉट सीट पर बैठने के लिए अपने पिता नारायण प्रसाद गुप्ता और मां ममता गुप्ता के साथ आज दिल्ली रवाना होंगी। यहां से सभी मुंबई जाएंगे। उन्नति की मां ने बताया केबीसी टीम ने 3 से 5 नवंबर को मुंबई में शूटिंग के लिए कहा है। इसके बाद शो टीवी पर प्रसारित होगा।