
अच्छी खबर : अब दून से नेपाल तक जाएंगी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें
देहरादून : अब दून वासी नेपाल से देहरादून और देहरादून से नेपाल का सफर आसान तरीके से तय कर पाएंगे। अब उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें नेपाल तक जाएंगी। दिल्ली और देहरादून से एक-एक बस का हर दिन आवागमन होगा और देहरादून से एक-एक बस का हर दिन आना जाना होगा। इससे दोनों देशों के बीच सफर और भी आसान हो जाएगा।
ज़रूर पढ़ें :देहरादून : चार IAS और पांच PCS अधिकारियों के हुए तबादले, जानिए किसे कहां मिली नियुक्ति
देहरादून ISBT से नेपाल के महेंद्र नगर और…
परिवहन सचिव शैलेश बगौली की अध्यक्षता में हुई राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक में देहरादून ISBT से नेपाल के महेंद्र नगर और दिल्ली के आनंद विहार से महेंद्र नगर तक बस सेवा शुरू करने पर सहमति बनी। बसों का संचालन उत्तराखंड परिवहन निगम एवं महाकाली सेती यातायात व्यवसायी समिति की ओर से किया जाएगा। शुरुआत में एक-एक बसें चलाई जाएंगी। बाद में इसकी संख्या में इजाफा होने की भी संभावना है।
इंडो-नेपाल बस सेवा शुरू होने से लाखों की आबादी को फायदा…
परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड परिवहन निगम के एक-एक बस दिल्ली और देहरादून से चलाई जाएगी। इसके बाद अन्य दूसरे रूटों पर भी बस सेवा शुरू की जाएगी। इंडो-नेपाल बस सेवा शुरू होने से लाखों की आबादी को फायदा मिलेगा। इस बस सेवा को शुरू करने के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे थे। कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच बसें चलाने की बात कही थी। उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए एसटीए की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
निगम की आमदनी में भी इजाफा…
उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें नेपाल तक जाने से दोनों देशों के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। इसके साथ ही निगम की आमदनी में भी इजाफा होगा। उत्तराखंड परिवहन निगम की दो बसों को नेपाल तक चलाए जाने की बात पर सहमति बनी है। प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा, सहमति मिलते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।