Gold Smuggler : सोने की तस्करी का यह हैरतअंगेज तरीका कर देगा हैरान, पढ़ें पूरी खबर | Nation One

Gold Smuggler

Gold Smuggler : आज लोग कम समय में अमीर बनने के लिए तस्करी का सहारा ले रहे हैं। जिसके जरिए तस्कर ऐसे कई प्रतिबंधित सामानों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते नजर आ रहे हैं। आधुनिक समय में, जैसे-जैसे मशीनरी विकसित हो रही है। लोग नए-नए तरीके से तस्करी भी करते नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर किसी का भी मन भटक जाएगा।

हाल ही में एक शख्स को सिर पर विग के अंदर डिवाइस रखकर परीक्षा में नकल करने की कोशिश करते पकड़ा गया था। जिसके बाद तस्करों के लिए यह योजना चर्चा का विषय बन गई।

Gold Smuggler : 630.45 ग्राम सोना जब्त

सोने की तस्करी के आरोप में एक शख्स को दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग की एक टीम ने उसके पास से 30.55 लाख रुपये मूल्य का करीब 630.45 ग्राम सोना जब्त किया।

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें तस्करी का यह तरीका देखकर यूजर्स के होश उड़ गए हैं। वीडियो में, आदमी को तस्करी के लिए अपने सिर पर एक विग के अंदर सोना ले जाते देखा जा सकता है।

Gold Smuggler : आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया

पता चला है कि अबू धाबी के एक यात्री से आईजीआई एयरपोर्ट टी3 पर पूछताछ की गई तो उसे शक हुआ। जिसमें कस्टम टीम को पता चला कि वह शख्स अपने विग और शरीर में करीब 630.45 ग्राम सोना छिपा रहा है। कीमत 30.55 लाख रुपये।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मामले की आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल तस्करी के इस अद्भुत वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया है।

यह भी पढ़ें : Forest Fire : बढ़ती गर्मी के साथ जंगलों के धधकने का सिलसिला भी तेज, तीन दिन से धधक रहे लैंसडौन के जंगल | Nation One