गोवा: लंबी बीमारी के बाद रविवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर का निधन हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले दो दिनों से उनके स्वास्थ्य की हालत बहुत खराब हो गई थी। पर्रीकर के निधन पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्तार अब्बास अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक साल से पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे 63 वर्षीय मनोहर पर्रीकर सबसे पहले 14 फरवरी, 2018 को बीमार पड़े थे। इसके बाद उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया। कुछ दिनों तक उनका अमेरिका में इलाज चला।
नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर, 63 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
