स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व सांसद परिपूर्णानंद का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व सांसद परिपूर्णानंद का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

टिहरी: टिहरी गढ़वाल के पूर्व सांसद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  परिपूर्णानंद पैन्यूली (96) अब हमारे बीच नहीं रहेे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें: अमित शाह का गठबंधन पर वार, कहा- ‘चुनाव में ही आती है आंबेडकर की याद’

परिपूर्णानंद पैन्युली 96 साल की उम्र में गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। शुक्रवार रात अचानक उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई।जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्तपाल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन शनिवार दोपहर उनका निधन हो गया। दिल्ली से उनकी बेटी विजय दून पहुंच गई हैं। वर्तमान में पैन्युली बल्लूपुर के निकट निवास कर रहे थे। वहीं, परिजनों ने बताया कि राविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके मौत की खबर सुनते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है।