इस शुभ मुहूर्त पर ही करें होलिका दहन,जानिए होलिका पूजन का तरीका

इस शुभ मुहूर्त पर ही करें होलिका दहन,जानिए होलिका पूजन का तरीका

देहरादून: होलिका दहन बुधवार को होगा। इस बार भद्रा खत्म होने के बाद होलिका दहन होगा। रात 9:27 बजे से शुभ मुहूर्त शुरू होगा। वैसे दहन 11:59 बजे तक किया जा सकता है। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दूसरे दिन रहेगा। भद्रा समाप्त होने से शुभ योग में होलिका दहन होगा।

यह भी पढ़ें: तिरंगे के रंग में रंगा ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ बायोपिक का नया पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि भद्रा रात 9:00 बजे के पहले ही समाप्त हो जाएगी। फिर होलिका दहन का शुभ मुहूर्त होगा। पूर्णिमा 10 बजकर 45 मिनट पर खत्म होगी। यह 21 मार्च तक रहेगी। भद्रा 10 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर शाम 8 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगी। उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र शाम 4 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 21 मार्च तक रहेगा। होलिका दहन को शुभ मुहूर्त रात 9:27 बजे से रात 10:09 बजे तक रहेगा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता से नाराज हुई प्रियंका गांधी, घाट पर बच्चों से मुलाकात का कार्यक्रम किया रद्द

पूजा सामग्री के साथ होलिका के पास गोबर से बनी ढाल भी रखी जाती है। होलिका दहन के शुभ मुहूर्त के बल्ले (गोबर की बनी) की मालाएं अलग से रख ली जाती हैं। एक माला पितरों के नाम की, दूसरी श्री हनुमान जी के लिए, तीसरी शीतला माता, और चौथी घर परिवार के नाम की रखी जाती है। पूरी श्रद्धा से होली के चारों और परिक्रमा करते हुए कच्चे सूत के धागे को लपेटा जाता है। होलिका की परिक्रमा तीन या सात बार की जाती है। शुद्ध जल सहित अन्य पूजा सामग्रियों को एक-एक कर होलिका को अर्पित किया जाता है।