दिल्ली: एक दशक में सबसे ठंडा रहा नवंबर, ठंड ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड | Nation One

सावधान! अगले 24 घंटे शीतलहर की चपेट में रहेगा समूचा प्रदेश, बढ़ेगी खून जमाने वाली ठंड

मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक नवंबर से 29 नवंबर तक शहर में औसत न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो करीब एक दशक में सबसे कम तापमान है।

पिछले वर्ष औसत न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2018 में 13.4 डिग्री सेल्सियस और वर्ष 2017 और 2016 में यह 12.8 डिग्री सेल्सियस था।

रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इस माह यह सातवां दिन है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

More News-