Delhi Gang Rape: रेलवे स्टेशन पर आधी रात में महिला से गैंगरेप, रेलवे कर्मचारियों ने किया दुष्कर्म | Nation One

new delhi

Delhi Gang Rape: राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ गैंगरेप जैसी घटिया हरकत को अंजाम दिया गया है।

महिला के साथ रेलवे स्टेशन पर बने फुटओवर ब्रिज के नीचे महिला के साथ गैंगरेप किया और महिला के साथ मारपीट भी की गई। महिला के साथ रेप करने वाले आरोपी रेलवे के ही कर्मचारी थे।

दिल्ली में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। घटना 21 जुलाई की रात की बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Also Read: Uttarakhand: सड़क परियोजनाओं व रोप-वे को लेकर महाराज की गडकरी से मुलाकात, पढ़े पूरी खबर | Nation One

आरोपियों में से एक महिला का जानकार है। रेलवे के DCP हरेंद्र सिंह ने बताया कि 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8-9 पर इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस स्टाफ ने रेप की घटना को अंजाम दिया।

सभी 4 आरोपी रेलवे में इलेक्ट्रिक विभाग के कर्मचारी हैं

DCP रेलवे हरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 साल की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। गुरुवार(21.07) रात स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में बलात्कार किया गया था। सभी 4 आरोपी विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.”

Delhi Gang Rape: महिला ने फोन कर अपने साथ घटी घटमा की दी जानकारी

21 जुलाई की रात साढ़े बारह बजे (22 जुलाई) गैंगरेप की घटना को ट्रेन लाइटिंग हट में अंजाम दिया गया।

फोन करने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि रेलवे स्टेशन के एक कमरे में दो लोगों ने उसके साथ रेप किया।

जानकारी है कि यह कॉल पहले PS ODRS पर लगभग 02:27 बजे आई थी। वहां के कर्मचारियों ने फोन करने वाली महिला की तलाश कि तो महिला वहां नहीं मिली। बताए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि महिला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी है।

पति से अलग रहती है पीड़िता

घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत SHO, NDRS स्टाफ के साथ प्लेटफार्म नंबर 8-9 पर पहुंचे । जहां फोन करने वाली पीड़िता मौजूद थी। फरीदाबाद निवासी पीड़िता ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपने पति से अलग है। और तलाक के लिए कोर्ट में केस लड़ रही है।