
Delhi elections – केजरीवाल ने की मिडिल क्लास के लिए बात, केंद्र सरकार से की ये 7 बड़ी मांग
Delhi elections– दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई वादे धर्म और जाति के नाम पर किए जाते हैं। कई वादे समाज के निचले तबके के लिए किए जाते हैं। कई वादे उद्योगपतियों के लिए किए जाते है। कुछ लोग इनके वोट बैंक हैं। एक वर्ग इनके बीच में है जो पिसकर रह गया है। 75 सालों में एक के बाद एक दूसरी पार्टी सत्ता में आई। हर सरकार ने मिडिल क्लास को दबाकर रखा है। ये मिडिल क्लास के लिए करते कुछ नहीं है लेकिन टैक्स का हथियार चला देती है। मिडिल क्लास सरकार का ATM बनकर रह गया है।
केजरीवाल ने कहा कि वह सड़क से लेकर संसद तक मिडिल क्लास की आवाज उठाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि हम जनता का पैसा जनता पर खर्च करते हैं। हमने दिल्ली का शिक्षा बजट 16 हजार करोड़ का किया है। केजरीवाल ने कहा कि साल 2020 में 85 हजार लोगों ने भारत को छोड़ दिया था।
Delhi elections -केजरीवाल ने केंद्र से की 7 मांग
- पहला, शिक्षा का बजट दो परसेंट से बढ़ाकर 10% किया जाए और PVT स्कूल पर लगाम लगाई जाए।
- उच्च शिक्षा के लिए सब्सिडी और स्कॉलरशिप दी जाए।
- हेल्थ का बजट भी 10% किया जाए। हेल्थ इंसोरेंस से टैक्स हटाया जाए
- इनकम टैक्स की छूट की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए
- जरूरी चीजों के ऊपर GST खत्म किया जाए
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत रिटायरमेंट प्लान बनाए जाएं और देशभर में उन्हें मुफ्त इलाज दिया जाए
- रेलवे में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट को फिर से लागू किया जाए।
रिपोर्ट – आस्था पूरी