
दिल्ली: टॉफी दिलाने के बहाने 6 साल की मासूम का किया अपरहण, फिर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम
दिल्ली: देश की सबसे सुरक्षित कहीं जाने वाली राजधानी दिल्ली का नाम भी अब क्राइम की लिस्ट में सबसे ऊपर आने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी अब क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी हत्या तो कभी दुष्कर्म की खबरों से आए दिन दिल्ली शर्मसार हो रही है। प्रशासन भले ही क्राइम पर अकुंश लगाने के लाख दांवे कर रही हो लेकिन हालात अभी भी वैसी ही बनी हुई है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में 6 साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म ने एक बार फिर से दिल्ली पुलिस पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। बता दें कि दिल्ली के द्वरका जिले में ऐसी ही दिल को झकझोर देने वाली वारदात द्वारका इलाके में हुई।
यह भी पढ़ें: काशी की धरती में आज पीएम मोदी, नवग्रह वाटिका में बच्चों संग किया पौधरोपण
जहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ एक शख्स ने रेप किया और फिर मौके से फरार हो गया है। बच्ची की हलात खराब होने के कारण उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करया गया है जहां उसकी स्तिथी नाजुक बनी हुई है। पुलिस बच्ची की फोटो के आधार पर उसके परिवार तक पहुंची। पता चला की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी अचानक गायब हो गई। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। 24 साल इस आरोपी का नाम मोहम्मद नन्ने है और यह यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है।