Dehradun Vande Bharat Train : राज्य को मिली पहली वंदे भारत, इतना रहेगा किराया

उत्तराखंड को पहली वंदे भारत ट्रेन मिल गई है। पीएम मोदी ने आज यानी गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

आपको बता दें यह उत्तराखंड की पहली वंदे भारत ट्रेन है जो देहरादून से दिल्ली तक का सफर चंद घंटों में तय करेगी। राजधानी देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक का सफर महज़ साढ़े 4 घंटे में तय करेगी।

जानते हैं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमिंग के बारे में। यह ट्रेन एक हफ्ते में 6 दिन चलेगी। बुधवार के दिन ट्रेन नहीं चलेगी। वंदे भारत ट्रेन देहरादून से सुबह 7 बजे चलेगी और 11.45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

दिल्ली- देहरादून के बीच की 314 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन महज 4 घंटे 45 मिनट में तय करेगी। आपको बता दें यह उत्तराखंड की पहली, दिल्ली की छठी और देश की 17वीं वंदे भारत ट्रेन होगी।

हालांकि अभी देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के किराए के बारे में अब तक स्थिति साफ नहीं हैं। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। वंदे भारत ट्रेन में 8 कोच होंगे। इसमें एसी चेयर कार और एक्जीक्यूटिव चेयर कार होंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “दिल्ली और देहरादून के बीच ये चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देश की राजधानी को और तेज गति से जोड़ेगी। इस ट्रेन से दिल्ली और देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय काफी कम हो जाएगा। ट्रेन में जो सुविधाएं हैं वो इस सफर को आनंद दायक बनाने वाली है।”