
देहरादून: नोटबंदी की दूसरी बरसी पर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला…
देहरादून: नोटबंदी के दो साल बीत जाने पर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जूलूस निकालकर जमकर धरना प्रदर्शन किया। वही इस दौरान उन्होने जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला भी जलाया गया। इस मौके पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गरिमा गोस्वामी, सोनू कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, महेश जोशी, मोहन काला, राजेश शर्मा, हरिकिशोर आदि मौजूद रहे।
वही कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से एस्लेहाल चौक तक जुलूस के रूप में पहुंचे। इस दौरान सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला दहन किया।
इसके बाद कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि नरेंद्र मोदी आज तक देश को यह नहीं बता पाए कि नोटबंदी से देश को क्या लाभ हुआ। नोटबंदी होने से करीब एक लाख छोटी इंडस्ट्रीज बंद हो गई। इससे करोड़ों लोगों का रोजगार छीन लिया गया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाने का काम किया। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि नोटबंदी के बाद हर खाते में पंद्रह लाख रुपये आने का पीएम मोदी का दावा भी खोखला साबित हुआ। न तो काला धन ही देश में आया और न ही महंगाई पर अंकुश लगा। डालर के मुकाबले रुपया लगातार गिर रहा है। वहीं, रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी हर दिन बढ़ रहे हैं। इससे आमजन की परेशानी दोगुनी हो गई है। घर का बजट बिगड़ रहा है।