Dehradun : बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी पूरी संपत्ति, MLA को सौंपा बसीयतनामा | Nation One
Dehradun : 78 वर्षीय वृद्ध महिला पुष्पा मुन्जियाल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड़, डालनवाला ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में बसीयतनामा पेश किया है। ये जानकारी महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कालोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए पुष्पा मुन्जियाल ने कहा कि वे राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं।
Dehradun : देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी
उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों। उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी।
Dehradun : राहुल गांधी के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत
पुष्पा मुंजियाल के मुताबिक, सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है। पुष्पा मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी सम्पत्ति का पूर्ण व्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम बसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है कि मेरे उपरान्त मेरी पूरी सम्पत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाय।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के साथ ही सीमा जौहर, अमित कुमार, अजय नेगी, नवीन जोशी, सीताराम नौटियाल आदि अनेक लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : Kanpur Dehat : जमीन पर कब्जे से दुखी किसान ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखी ये बात | Nation One