Cyber Fraud: इस छोटी सी गलती से महिला के बैंक अकाउंट से उड़े लाखों रुपये, आप भी हो सकते हैं अगला शिकार, बरत लीजिए ये सावधानी | Nation One

cyber fraud

Cyber Fraud: देश में इस वक्त साइबर धोखाधड़ी अपने चरम पर है। दरअसल कोरोना काल में डिजिटल लेनदेन) में भारी वृद्धि देखी गई है।

जिसकी वजह से साइबर क्राइम और ऑनलाइन फ्रॉड ने अपना ठिकाना बना लिया है। हाल ही में ऐसी ही एक घटना

इसे भी पढ़े – Jersey: शाहिद कपूर की फिल्म इस दिन होगी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज, जानिए क्या है खास | Nation One

सामने आई है जिसमें राजधानी मुंबई से सामने आयी है। दरअसल साइबर ठगों ने मुंबई की एक निजी कंपनी में अकाउंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत एक 34 वर्षीय महिला के बैंक अकाउंट से 2 लाख 85 हजार रुपये निकाल लिए हैं। जी हां, इसमें कामयाब होने के लिए चोरों ने फिशिंग लिंक का इस्तेमाल किया।

क्या है Cyber Fraud में फ़िशिंग लिंक का यूज

 जानकारी के लिए बता दें फ़िशिंग लिंक एक नकली लिंक होता है जो बिल्कुल वास्तविक लिंक की तरह दिखता है।

महिला ने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया, हैकरों ने उसका फोन हैक कर लिया और उसके खाते से सारे पैसे ले निकाल लिए। महिला ने 16 मई 2022 को मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

ऐसे दिया गया Cyber Fraud की घटना का अंजाम

पुलिस ने बताया कि महिला 9 मई को विलेपार्ले स्थित अपने कार्यालय में काम कर रही थी। उसी समय उसके फोन पर एक लिंक वाला टेक्स्ट मैसेज आया।

इस मैसेज में उन्हें अपना पैन कार्ड अपडेट करने के लिए कहा गया। महिला ने सोचा कि यह एक बैंक संदेश है औऱ उसने लिंक पर क्लिक किया।

लेकिन एक फर्जी एचडीएफसी बैंक वेबपेज खुल गया। जिसमें अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालने के लिए कहा गया। जिसके बाद फोन पर ओटीपी आया। फिर उससे उसका ओटीपी और पैन नंबर मांगा गया।

महिला ने जैसे ही अपना ओटीपी और पैन कार्ड डिटेल डाला, उसके बैंक खाते से 2.85 लाख रुपये निकाल लिए गए। यह संदेश देखकर महिला हौरान हो गई और फोरन बैंक को फोन किया और खाते को ब्लॉक करा दिया।

इसे भी पढ़े – Chardham Yatra: केदारनाथ धाम में कुत्ता लेकर पहुंचे यात्री पर सख्त कार्यवाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो | Nation One

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद पुलिस ने एक बार फिर नागरिकों से सख्ती बरतने की अपील की है।

वहीं पुलिस का कहना है कि साइबर फ्रॉड के पीछे यूजर्स की लापरवाही मुख्य कारण है। दरअसल कोई भी बैंक ऐसा लिंक फोन पर नहीं भेजता है या पैन या आधार अपडेट करने के लिए किसी को कॉल नहीं करता है।