छत्तीसगढ़: एनएचएम कर्मियों ने वापस ड्यूटी पर दी आमद, पढ़ें पूरी खबर | Nation One

सरकार से बनी सहमति के बाद जिले के हड़ताली एनएचएम कर्मियों ने वापस ड्यूटी पर दी आमद, जिले के साढ़े 3 सौ एनएचएम कर्मी हड़ताल पर थे।

जांजगीर चाम्पा जिले के हड़ताली NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने नियमितिकरण और हड़ताल अवधि की कार्यवाही शून्य करने के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। आज से जिले के सभी साढ़े 3 सौ बिस एनएचएम स्वास्थ्यकर्मी काम पर लौट गए हैं। इस आशय का पत्र उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ अधिकारी डॉ एसआर बंजारे के समक्ष उपस्थित हो कर दिया है।

जांजगीर चाम्पा जिले में पदस्थ 3 सौ बिस एनएचएम स्वास्थ्यकर्मी की मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। जिसकी वजह से कोरोना काल में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमरा गई थी। इस दौरान एनएचएम कर्मियों ने धरना प्रदर्शन दो थानों में गोबर एकत्रित करने और बेचने के साथ ही सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ भी किया था और उसका परिणाम भी अब सार्थक रूप ले चुका है।