छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक लड़की को अगवा कर चार लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना बीते दो दिसंबर को हुई थी।
इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।
घटना के सात दिन बाद सोमवार को पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।