
Chandra Grahan 2022 : पूर्णिमा पर चांद नहीं आएगा नज़र, आपकी राशियों पर भी होगा असर | Nation One
Chandra Grahan 2022 : आज यानी 8 नवंबर मंगलवार को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण को एक विशेष खगोलीय घटना मानो जाता है। चंद्रमा को मन का कारक मानते हुए इसके व्यापक प्रभाव की बात ज्योतिषविद कहते हैं।
विद्वानों के मुताबिक आज का चंद्रग्रहण भी इसी तरह है। चंद्रग्रहण सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। विद्वानों के मुताबकि सूतककाल में पूजा निषेध होती है। इस चंद्रग्रहण का सूतक 8 नवंबर की सुबह 8:29 बजे से लग चुका है।
Chandra Grahan 2022 : साल का दूसरा और आखिरी ग्रहण है
कार्तिक मास में ही यह दूसरा ग्रहण 15 दिन के अंतराल में है। दिवाली पर भी सूर्यग्रहण का साया रहा। 25 अक्तूबर को सूर्यग्रहण के कारण दिवाली के पांच पर्वों की श्रृंखला में ब्रेक हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि इससे पहले कार्तिक मास में दो गृहणों का संयोग महाभारत के समय में बना था।
Chandra Grahan 2022 : थोड़ी देर बाद शुरू होने वाला है चंद्र ग्रहण
भारत में चंद्र ग्रहण पूर्वोत्तर भागों में सबसे पहले और पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा। फिर इसके बाद देश के बाकी हिस्सों में ग्रहण दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण होने पर आप इसे खुली आंखों से नहीं देख सकते है लेकिन चंद्र ग्रहण को खुली आंखों से देखा जा सकता है।
ग्रहण ख्तम होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना भी जरूरी माना जाता है। भारत देश के अलावा ये चंद्रग्रहण दक्षिणी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, उत्तर अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के श्रेत्रों मे दिखाई देगा।
Also Read : Chandrayaan-2: ऑर्बिटर ने भेजी चांद की हैरान कर देनी वाली ऐसी तस्वीरें…