कैबिनेट बैठक : पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को दी गई श्रद्धांजलि, इन अहम मुद्दों पर लगी मोहर

त्रिवेंद्र सिंह रावत

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद बैठक में कर्इ मुद्दों पर चर्चा के साथ ही अहम फैसलों पर मुहर लगी है। बैठक में उत्तराखंड चकबन्दी अधिकारी/सहायक चकबन्दी अधिकारी सेवा नियमावली के तहत 707 पदों पर भर्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है।

ज़रूर पढ़ें : जौलीग्रांट एयरपोर्ट से रचेगा इतिहास…पहली बार बायोफ्यूल से उड़ेगा विमान…

कैबिनेट के इन फैसलों में लगी मोहर….

  1. आगामी विधानसभा सत्र देहरादून में 18, 19, 20 और 24 सितम्बर को देहरादून में निश्चित किया गया।
  2. उत्तरांचल राज्य सहकारी समिति निर्वाचन नियमावली अवलोकनार्थ हेतु रखा गया।
  3.  उत्तर प्रदेश सीरा नियंत्रण अधिनियम 1964 के उल्लंघन पर दण्ड की सीमा 5 हजार रु. से बढ़ाकर50 हजार तक किया गया।
  4. उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाशकारी 1950 के अन्तर्गत सर्कल रेट 10 प्रतिशत किया गया।
  5. उत्तराखण्ड चकबन्दी अधिकारी/सहायक चकबन्दी अधिकारी सेवा नियमावली के अन्तर्गत 707 पदों की भर्ती की स्वीकृति प्रदान की गई।
  6. उत्तराखण्ड पदोन्नति नियमावली 2016 में लोक सेवा आयोग परिधि के बाहर पदों के पदोन्नति प्रक्रिया के अन्तर्गत सत्यनिष्ठा शब्द था। अब इसके साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि शब्द को भी जोडा गया है।
  7.  उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त करनें के आदेश के विरूद्ध एस.एल.पी. वाद के लिये मंजूरी।
  8. उत्तराखण्ड विकृत स्प्रिट लाइसेंस नियमावली 1970 में संशोधन कर स्प्रिट शब्द जोडा गया।
  9.  उत्तराखण्ड राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च राजकीय प्राथमिक विद्यालय शिक्षा अधिकार के साथ, दूरी को भी ध्यान में रखकर 10 या 10 से कम बच्चों वाले विद्यालय को संचालित करने के लिये एडजस्टमेंट को ध्यान रखा जायेगा।
  10. राष्ट्रीय खेल विकास संहिता को मंजूरी दी गयी।
  11. गोविन्द घाट एवं घाघरिया रोप वे एवं देहरादून मसूरी रोप वे संचालित करने के लिये बनाने वाली मुख्य सचिव एवं सचिव की अध्यक्षता में बनायी गयी समिति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
  12. उत्तराखण्ड राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम एवं पैक्स सहकारी समिति के लिये 3641.92 करोड रू. ऋण को सैद्धान्तिक मंजूरी के बाद प्रथम चरण में 429.82 करोड रू. की गारंटी को स्वीकृति दी गयी।
  13.  राज्य में एथनाॅल निर्माण परमिट शुल्क को समाप्त किया गया।
  14. राज्य में 108 आपातकालीन सेवा के टेंडर प्रक्रिया को 6 माह का विस्तार दिया गया।
  15.  रेन्को इनर्जी एवं प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड मुंबई विश्व स्तरीय विश्व विद्यालय खोलने के उद्देश्य से अल्मोड़ा, ग्राम टाटी में 25 एकड़भूमि लीज पर देते हुए जल्द प्रक्रिया पूर्ण करने की अनुमति।
  16.  कार्बेट टाइगर रिजर्व में गुर्जर परिवार के विस्थापन हेतु वन मंत्री, कृषि मंत्री एवं मुख्य सचिव के अधीन समिति का गठन किया गया।
  17. खेल, युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल के नाम से, खेल कूद एवं युवा कल्याण विभाग का एकीकरण किया गया।
  18. उत्तराखण्ड लोक वित्तीय प्रबंधन सुदृढीकरण परियोजना के लिये बनायी गयी कमेटी की जानकारी कैबिनेट को दी गयी।
  19.  आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना का नाम अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना क्रियान्वयन को स्वीकृति दी गयी।