Bollywood News: रणवीर सिंह स्टार ‘Cirkus’ की रिलीज डेट OUT, नया पोस्टर देख फैंस हुए एक्साइटेड | Nation One
Bollywood News: आजकल फिल्मों का दौर काफी चल रहा है। वहीं इसी बीच रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
बता दें कि‘सर्कस’ 23 दिसंबर को रिलीज होगी। ये खबर फिल्म के पोस्टर द्वारा दी गई है। बता दें कि फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में दो रणवीर सिंह के चेहरे दिख रहे हैं। जो कि काफी दिलचस्प लग रहे है।
Bollywood News: आज पोस्टर हुआ रिलीज
बता दें कि पहले पोस्टर पर फैंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया है। जिससे यह पता लगता है कि फैंस बेसबरी से मूवी का इंतजार कर रहे है।
अब फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म में एक लंबी स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। जिसमें रणवीर सिंह के अलावा वरुण शर्मा, जैकलीन फार्नांडिस, पूजा हेगड़े, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा समेत और भी कई स्टार्स दिख रहे हैं।
इसे भी पढ़े – Entertainment News: Comedy Queen भारती ने अपने बेटे का रखा ये नाम, फोटो शेयर कर दी जानकारी | Nation One
जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह के साथ पहली बार फिल्म सिंबा बनाई थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हिट रही थी। इसके बार रणवीर रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में नजर आए थे।
वहीं अब इन दोनो की फिल्म सर्कस का इंतजार भी खत्म होने वाला है क्योंकि मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर ही दिया है।
वहीं इससे पहले रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार भी कुछ ही दिनों में रिलीज हो रही है। फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में देखी जाएगी।