
कानपुर के महराजपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, मां और दुधमुंहे बेटे की मौके पर मौत
कानपुर: प्रदेश में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। आए दिन हो रहे हादसों से ना जानें अभी तक कितने लोगों की जाने चली गई है और ना जाने कितने लोग घायल हो गए है। वही कानपुर के महराजपुर हाईवे पर हुए एक और हादसे ने दो लोगों की जान ले ली है। गुरुवार को कानपुर के महराजपुर हाईवे पर उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया जब एक पिकअप वाहन को बाइक ने टक्कर मारी दी।
यह भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, 6 लोगों की मौके पर मौत,12 घायल
इस दर्दनाक हादसे में मां समेत दुधमुंहे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वही इस हादसे को देखकर हर कोई सहम गया। वही मौके पर पुहंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार इस घटना में बाइक चला रहा महिला का भाई भी गम्भीर रूप से घायल है। राहगीरों ने घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।