Bhool Bhulaiyaa 2: फिल्म ‘Bhool Bhulaiyaa 2′ की सक्सेस पर कार्तिक आर्यन ने दी ‘150 करोड़ वाली स्माइल’, देखिए ये गजब फोटो | Nation One

bhool bhulaiyaa 2

Bhool Bhulaiyaa 2: भूल भुलैया 2’ सिनेमाघरों मे जोरो- शोरो से चल रही है। लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे है।

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं इस मौके पर कार्तिक आर्यन ने फैंस को शुक्रिया कहते हुए अपनी स्माइल करती हुई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

Bhool Bulaiya 2: कार्तिक आर्यन ने फोटो शेयर करने हुए लिखा कुछ ऐसा

फोटो में प्रिंट शर्ट पहने खड़े कार्तिक आर्यन ने हाथ जोड़े हुए हैं। उन्हें देखकर पता चल रहा है कि वह खुश हैं और फैंस के आभारी भी हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘150 करोड़ वाली स्माइल. थैंक यू. #BhoolBhulaiyaa2 ❤️🤙🏻’.

बता दें कि कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट पर हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने कमेंट किया, ‘क्या बात है…। वहीं भूमि पेडनेकर ने इस फोटो पर खुशी जताई। फैंस भी कार्तिक को बधाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े – Uttarakhand Board Result: 10वीं में मुकुल सिलस्वान और 12वीं में दीया राजपूत ने किया Uttarakhand टॉप | Nation One

साथ ही अपनी सक्सेस से खुश कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर भूल भुलैया 2 के गाने Ami Je Tomar के रॉक वर्जन को भी शेयर कर दिया है। दरअसल गाने का यह वर्जन फिल्म में नहीं था।

कार्तिक आर्यन ने Ami Je Tomar गाने के रॉक वर्जन को किया शेयर

वहीं गाने के इस रॉक वर्जन को शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, ‘150 करोड़ इंडिया में, और तो और 200 करोड़ दुनियाभर में हो गए हैं दोस्तों। मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है।

वैसे मंजू भी खुश है, सिर्फ दिखा नहीं रही।’ इस वीडियो को देखकर फैंस के तो मजे ही आ गए हैं। फनी वीडियो पर एक यूजर ने लिखा,‘ये गाना फिल्म में क्यों नहीं था नहीं था… ये तो एकदम रॉकिंग है।’

इसे भी पढे़ – Entertainment News: ग्रीन ड्रेस में हुस्न का जलवा बिखेरती दिखी Mouni Roy, फैंस ने की जमकर तारीफे | Nation One

जानकारी के लिए बता दें कि भूल भुलैया 2, 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

हालांकि रिलीज के 17 दिनों में फिल्म ने 154.82 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और अब भी ये फिल्म सिनेमाघरों में छाई हुई है।