बरगंवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 वर्षों से फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी के निर्देशन में जारी अभियान के तहत बरगवां थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी को  बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब लगातार 5 वर्षों से फरार चल रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा कि मुखबिर की सूचना पर बरगवां थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 05 वर्षों से फरार हो चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 5 साथियों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद तीन बदमाशों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं दो आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह कर 5 वर्षों से फरारी काट रहे थे जो पंजाब में जाकर रहने लगे थे। वहीं घर आने की सूचना पर तत्काल श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को घर पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया न्यायालय में पेश किया गया।


उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक प्रवीण मरावी संतोष सिंह संजीत सिंह अरविंद चतुर्वेदी उमेश अग्निहोत्री आरक्षक संजय परिहार पंकज चतुर्वेदी विकेश सिंह अमरदीप सिंह लक्ष्मीकांत मिश्रा गणेश रावतशामिल थे

 

सिंगरौली, मध्यप्रदेश से उपेन्द्र दुबे की रिपोर्ट