24 अगस्त राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे…

राशिफल

मेष: धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष: कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। माता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन: मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। संचित धन में कमी आ सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेगें।

कर्क: मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परन्तु बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।

सिंह: धैर्यशीलता में कमी आएगी। जीवनसाथी से नोंकझोंक भी हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

कन्या: किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कारोबार को गति मिल सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। परन्तु खर्चों में वृद्धि भी होगी।

तुला: आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों से सम्बन्ध में सुधार होगा।

वृश्चिक: नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

धनु: पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

मकर: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ: धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मीन: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।