देहरादून: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वही इसी के साथ प्रदेश में 10 और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिनका उपचार देहरादून स्थित महंत इंदिरेश अस्तपाल में चल रहा है। वही अगर देखा जाए तो इस बार राज्य में अब तक 73 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीज ने दम तोड़ दिया है।
यह भी पढें: मौसम विभाग की चेतावनी, अगले तीन दिन फिर परेशानी बढ़ाएगी बारिश और बर्फबारी
मिली जानकारी से पता चला है कि कालसी निवासी 66 वर्षीय महिला कुछ दिन पहले महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती हुई थी। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस तरह प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें भी अकेले 14 मरीजों की मौत श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में हुई है। लेकिन अभी भी प्रदेश में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
यह भी पढें: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, एक की मौत, तीन घायल
स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के लाख दावों के बावजूद भी एच1एन1 वायरस जानलेवा बनता जा रहा है। विभाग का दावा है कि वायरस की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को मरीजों के उपचार के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है।